मेरे पुत्रो, अपने पिता की शिक्षा ध्यान से सुनो;
JA
Copywork
Hindi Proverbs 4장
写経は速く終える入力練習ではなく、一節ずつみ言葉の文と流れを改めて受け止める時間です。入力内容はこのブラウザに一時保存され、ログインするとアカウントにも保存されます。
小見出し単位で進める · Proverbs
क्योंकि मेरे द्वारा दिए जा रहे नीति-सिद्धांत उत्तम हैं,
जब मैं स्वयं अपने पिता का पुत्र था,
मेरे पिता ने मुझे शिक्षा देते हुए कहा था,
मेरे मुख से निकली शिक्षा से बुद्धिमत्ता प्राप्त करो, समझ प्राप्त करो;
यदि तुम इसका परित्याग न करो, तो यह तुम्हें सुरक्षित रखेगी;
सर्वोच्च प्राथमिकता है बुद्धिमत्ता की उपलब्धि: बुद्धिमत्ता प्राप्त करो.
ज्ञान को अमूल्य संजो रखना, तब वह तुम्हें भी प्रतिष्ठित बनाएगा;
यह तुम्हारे मस्तक को एक भव्य आभूषण से सुशोभित करेगा;
मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाएं सुनो और उन्हें अपना लो,
मैंने तुम्हें ज्ञान की नीतियों की शिक्षा दी है,
इस मार्ग पर चलते हुए तुम्हारे पैर बाधित नहीं होंगे;
इन शिक्षाओं पर अटल रहो; कभी इनका परित्याग न करो;
दुष्टों के मार्ग पर पांव न रखना,
इससे दूर ही दूर रहना, उस मार्ग पर कभी न चलना;
उन्हें बुराई किए बिना नींद ही नहीं आती;
क्योंकि बुराई ही उन्हें आहार प्रदान करती है
किंतु धर्मी का मार्ग भोर के प्रकाश समान है,
पापी की जीवनशैली गहन अंधकार होती है;
मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाओं के विषय में सचेत रहना;
ये तुम्हारी दृष्टि से ओझल न हों,
क्योंकि जिन्होंने इन्हें प्राप्त कर लिया है,
सबसे अधिक अपने हृदय की रक्षा करते रहना,
कुटिल बातों से दूर रहना;
तुम्हारी आंखें सीधे लक्ष्य को ही देखती रहें;
इस पर विचार करो कि तुम्हारे पांव कहां पड़ रहे हैं
सन्मार्ग से न तो दायें मुड़ना न बाएं;